उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हों किसान : राकेश टिकैत

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को लखनऊ में किसानों से बड़ी लड़ाई के लिए तैयारी करने की अपील की है। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में आयोजित किसान महापंचायत में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले कहा बिजली मुफ्त देंगे फिर कहा मीटर लगेंगे। जब मीटर लगेंगे तो बिजली मुफ्त कैसे दी जाएगी। किसानों का धान आधे रेट में व्यापारी और आधी में सरकार खरीदेगी। उन्होंने कहा कि किसान पराली जलाएंगे तो मुकदमे होंगे। बिना पराली के ऐसी कौन सी तकनीक है कि धान पैदा किया जा सकता है। यह सरकार झूठ बोल रही है।

राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत की घोषणा की। किसानों ने राजभवन मार्च भी स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर हम जल्द ही सरकार से दो-दो हाथ करेंगे। क्योंकि सरकार ने कागजों पर लिखकर वादा करने के बावजूद उनका पालन नहीं किया है। टिकैत ने किसानों से कहा कि वह ट्रैक्टर और ट्विटर दोनों ही चलाना सीखें। उन्होंने कहा कि चाहे जेवर एयरपोर्ट हो, आजमगढ़ हो या लखनऊ के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है और पैसा नहीं दिया जा रहा है। जिलाधिकारी को जमीन खरीदने की सारी शक्तियां दे दी गई हैं। इससे किसान बर्बाद हो रहा है। यदि किसान नहीं चेते तो बर्बाद हो जायेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button