उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उप्र : तीन पुलिस कमिश्नरेटों को लेकर शासनादेश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज, गाजियाबाद और आगरा जिले में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद शनिवार को शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में इन सभी जिलों के अन्तर्गत आने वाले थानों का आवंटन कर दिया गया है। अब जल्द ही इन जिलों में पुलिस कमिश्नराें की तैनाती कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को योगी कैबिनेट की अहम बैठक हुई थी। इसमें आगरा, प्रयागराज और गाजियाबाद जिलों में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने सहित कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद शनिवार को शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश के अनुसार प्रयागराज में महिला थाना सहित 41 थाने, गाजियाबाद में 23 और आगरा जिले में सबसे अधिक 44 थानों को शामिल कर कमिश्नर प्रणाली को लागू करते हुए स्मार्ट पुलिसिंग के साथ अपराधियों पर और प्रभावी कार्यवाही तेजी से अमल में लाई जा सकेगी। शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब जल्द ही इन जिलों में पुलिस कमिश्नर की तैनात कर दिए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों में इसको लेकर मंत्रणा शुरू कर दी गई है। देर रात तक सूची भी जारी हो सकती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button