उत्तर प्रदेशकानपुर

विधान परिषद की पांचों सीटों पर मिलेगा जनता का आर्शीवाद: भूपेंद्र चौधरी

कानपुर। विधान परिषद की तीन स्नातक और दो शिक्षक खंड की सीटों पर भाजपा मजबूती से लड़ेगी। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने घर-घर जाकर मतदाता बनवाये हैं। हमें पूरा विश्वास है कि पांचों सीटों पर जनता का आर्शीवाद मिलेगा। यह बातें रविवार को कानपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कही।

भूपेंद्र चौधरी कानपुर – उन्नाव स्नातक चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी अरुण पाठक के कार्यालय के पूजन और उद्घाटन कार्यक्रम में साकेत नगर में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सबसे पहले साकेत नगर में एमएलसी प्रत्याशी अरूण पाठक के चुनाव कार्यालय पर  हवन पूजन किया इसके बाद करेंगे कार्यालय का उद्घाटन भी किया। यहां भाजपा कानपुर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हम घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील करेंगे। सरकार ने शिक्षकों और आम जन मानस के लिए बहुत काम कराए हैं जिसके आधार पर हमें जीत मिलेगी। भूपेंद्र चौधरी इसके बाद दूसरे कार्यक्रम में शिक्षक एमएलसी वेणु रंजन भदौरिया के चुनाव कार्यालय पहुंचे और उद्घाटन किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button