उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

होली से पहले शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, इलाज की राशी में की 3 गुना से अधिक बढ़ोत्तरी

Good News For Teachers: होली से पहले ही योगी सरकार ने शिक्षकों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यापक कल्याण प्रतिष्ठान की नियमावली में योगी सरकार ने संशोधन किया है। राष्ट्रीय अध्यापक कल्याण प्रतिष्ठान कोष की सहायता राशि में बड़ा इजाफा किया गया है। प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को से गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मिलने वाले पैसों तीन गुने से अधिक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा मृतक शिक्षकों की बेटियों की शादी के लिए सरकार ने 10 हजार की राशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है.

50 हजार की मदद

जो शिक्षक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनको एक लाख रुपये तक का इलाज भी दिया जाएगा। मंत्री के अनुमोदन पर 7 दिन के भीतर ही 50 हजार की आर्थिक मदद राशि दी जाएगी। इसके बाद अधिक सहायता के लिए विशेष स्थिति में सक्षम अधिकारी का सर्टिफिकेट देने पर अतिरिक्त सहायता का भी मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।

बनेगा पोर्टल, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

आदेश के मुताबिक ऐसे शिक्षकों और उनके आश्रितों को सहायता के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसके लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा। जहां समस्याओं का ठीक किया जाएगा. इसके साथ ही इसके लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन होगा।

ली जाएगी सहयोग राशि

इतना ही नहीं गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों और उनकी आश्रित बेटियों के आर्थिक सहयोग के लिए शिक्षक दिवस पर शिक्षकों से 100 रुपए की सहयोग राशि लेने पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन इस पर फैसला शिक्षक संगठनों के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा। दूसरे बदलावों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों से झंडा शुल्क 2 रुपये की जगह 5 रुपये और 9 से 12वीं के बच्चों से 10 रुपये सहयोग राशि कर दिया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button