अन्यउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबाराबंकीलखनऊ

हरजिन्दर हत्याकांड : उधारी वसूलने पर दोस्तों ने लखनऊ में हत्या कर गोमती किनारे ठिकाने लगा दी लाश

Barabanki,  : तीन दिन से लापता हरजिन्दर सिंह (22) का शव लखनऊ में नदी के घाट से बरामद हुआ। पता चला कि युवक के साथियों ने की उसकी हत्या कर शव घाट के पास छिपा दिया था। मृतक के परिजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मामला दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शुक्ला के मुताबिक, मोहम्मदपुर खाला थाना के खंडेहरी गांव का सरदार हरजिन्दर सिंह गत 16 मार्च की शाम को लखनऊ के रहने वाले मित्र अमन यादव, अर्पित यादव और सौरभ यादव को उधार दिए गए एक लाख रूपये लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके वापस न आने और फोन बंद बताने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। जिस पर मंगलवार को को मोहम्मदपुर खाला थाना पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरु करते हुए लोकेशन ट्रेस की तो मोबाइल की लोकेशन लखनऊ में चंद्रिका देवी मन्दिर के समीप मिली। पुलिस ने उसके मित्र माश रावत व शोभित को पकड़ा, गहनता से हुई पूछताछ में दोनों ने जोगा की हत्या कर शव चंद्रिका देवी मंदिर की दूसरी ओर नदी में छिपाए जाने के बात कबूल कर ली।

इसके बाद मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस ने लखनऊ माल पुलिस की मदद से मंझौवा गांव में गोमती नदी के घाट के पास से बुधवार को शव बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम बाद शव गुरूवार की शाम युवक के घर पहुंचा जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजन रो-रो करके बेहाल हुए जा रहे। थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया, पूछताछ जारी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button