उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदला गया CBCID का नाम…अब इस नाम से जानी जायेगी जांच एजेंसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सीबीसीआईडी को अब सीआईडी नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए क्रिमिनल ब्रांच क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीबीसीआईडी) का नाम परिवर्तित कर दिया गया है। सीबीसीआईडी अब क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) के नाम से जाना जाएगा। गुरूवार को यह फैसला सरकार ने अपराध अनुसंधान प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया है। गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

दरअसल, पुलिस के इस महत्वपूर्ण अंग का कार्य अपरधों की गहनता से जांच और फॉरेंसिक विश्लेषण के साथ ही अपराधियों की पहचान करना भी है। साथ ही यह विभाग संगठित अपराधों की भी छानबीन कर करता है। शासन ने इस महत्वपूर्ण विभाग का नाम बदलते हुए तर्क रखा है इससे विभाग के कार्य की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button