उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबरलखनऊ

अखिलेश यादव को है जान का खतरा? सपा नेता ने अमित शाह को पत्र लिखकर की NSG सुरक्षा देने की मांग

लखनऊ, । समाजवादी पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पार्टी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की Z+ सुरक्षा कवर के अलावा NSG सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। पत्र में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सुरक्षा की तरफ आकृष्ट कराते हुए कहा गया है कि उन्हें पूर्व में जेड सुरक्षा के साथ साथ एनएसजी कवर सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बाद में एनएसजी कवर हटा दिया गया था

Untitled design

अपने पत्र में सपा प्रवक्ता ने तर्क रखा कि सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। अखिलेश यादव को देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रमों में जाना पड़ता है। एक व्यक्ति के द्वारा न्यूज चैनल पर कैमरे के सामने खुलेआम अखिलेश यादव को मारने की धमकी दी गई।

इस पर यूपी सरकार द्वारा किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंता का विषय है। प्रवक्ता ने अमित शाह से निवेदन किया है कि अखिलेश यादव की जेड प्लस सुरक्षा के साथ-साथ पूर्व की भांति एनएसजी कवर की सुरक्षा प्रदान करें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button