उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में आयोजित होगा खेलों का महाकुंभ, KD सिंह बाबू स्टेडियम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन

एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो के होंगे मुकाबले

लखनऊ, । खिलाड़ियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो स्पर्धाएं होंगी। 19 अप्रैल को स्टेडियम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन समारोह में कलारीपयट्टू, योगासन और मलखंभ का प्रदर्शन भी किया जाएगा। ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 10 वरिष्ठ खिलाड़ियों, पांच प्रशिक्षकों और खेल व्यवस्थाओं में लगे पांच श्रमिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कैसरबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर दो कैटेगिरी में होगी। खिलाड़ियों समेत 25 हजार खेल प्रेमी शामिल होंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि जूनियर कैटेगरी में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र और सीनियर कैटेगरी में 12वीं से ऊपर डिग्री कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र भाग लेंगे। इसके साथ ही जिला स्तर पर टीम चयन के लिए सभी जोन की प्रतियोगिताएं विभिन्न आठ जोन में जिला विद्यालय निरीक्षक और उच्च शिक्षा विभाग के निरीक्षण में निर्धारित विद्यालय और स्टेडियमों में चल रही है।

इन प्रतियोगिताओं के विजेता खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।एमएलसी मुकेश शर्मा, अंजनी श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग सहित युवा मोर्चा के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button