देश

राहुल गांधी ने EC पर फिर साधा निशाना: कहा- चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को…

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित “वोट चोरी” को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि “चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को बचाता रहा।”

उन्होंने मतदाता सूची से नाम कथित तौर पर नाम हटाए जाने से संबंधित अपने संवाददाता सम्मेलन का एक संक्षिप्त वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जिन लोगों के नाम का इस्तेमाल कर वोट हटाए गए उन्हें यह पता ही नहीं था और सुबह चार बजे भी नाम हटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए।

कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सुबह चार बजे उठो, 36 सेकंड में दो वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ। ऐसे भी हुई वोट चोरी।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को बचाता रहा।

राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया था कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार “लोकतंत्र की हत्या करने वालों” तथा “वोट चोरों” की रक्षा कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने उनके आरोपों को गलत और निराधार करार दिया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button