देशबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, लोकल ट्रेन और मालगाड़ी में भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, कई घायल

बिलासपुर:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोकल ट्रेन और मालगाड़ी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन कोरबा से बिलासपुर की तरफ आ रही थी।

हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के लालखदन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा शाम 4 बजे के आसापास हुआ। यह हादसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं। गैस कटर से क्षतिग्रस्त डिब्बे में फंसे हुए यात्रियों को निकाला जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। वहीं बिलासपुर के डीएम ने इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button