देश

Parliament Winter Session: 1 से 19 दिसम्बर तक चलेगा सदन का शीतकालीन सत्र, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसम्बर से शुरु होगा और 19 दिसम्बर तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी देते हुए लिखा “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

रिजिजू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह रचनात्मक और सार्थक सत्र होगा और हमारे लोकतंत्र को मजबूत कर लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र में बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा तथा आपरेशन सिंदूर पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों का अधिकांश समय बाधित रहा था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button