देशबड़ी खबर

कांग्रेस का PM मोदी पर कटाक्ष : ट्रंप जी-20 सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, अब ‘स्वयंभू विश्वगुरु’ जाएंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किए जाने का हवाला देते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया कि अब “स्वयंभू विश्वगुरु” इसमें भाग लेने जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अब जब राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि वह कुछ दिनों बाद 22-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, तो हम निश्चिंत हो सकते हैं कि स्वयंभू विश्वगुरु स्वयं व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे। कभी न कभी,कहीं न कहीं…।” ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि उन्होंने व्यापार के माध्यम से मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोका था।

हालांकि, भारत का कहना है कि पाकिस्तान के साथ शत्रुता समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। दक्षिण अफ्रीका ने एक दिसंबर 2024 को एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी और वह 22 और 23 नवंबर को जोहानिसबर्ग में इस समूह के नेताओं की शिखर बैठक की मेज़बानी करेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button