उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जोश और जज्बा… टैंक-तोपों की दहाड़ के बीच जवानों ने किया मार्चिंग, देशभक्ति का जश्न शुरू

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में शनिवार को विधान भवन के सामने देशभक्ति का जज्बा दिखा। टैंक और तोपों के साथ जवानों ने देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया।

MUSKAN DIXIT (4)

रिहर्सल परेड जैसे ही चारबाग से बर्लिंग्टन होते हुए विधानभवन के सामने से गुजरी दर्शकों ने जोश दिखाते हुए तालियां बजाकर परेड में शामिल जवानों का उत्साह बढ़ाया।

MUSKAN DIXIT (5)

इसके साथ ही वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। अत्याधुनिक हथियारों और तोप, टैंक व बख्तरबंद गाड़ियों के साथ देशभक्ति के गीतों पर कदमताल मिलाते हुए सेना, आईटीबीपी, पीएसी, एनसीसी आदि के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी।

MUSKAN DIXIT (6)

स्कूल के दलों ने रंगबिरंगी पोशाकों में बैंड की धुनों पर शानदार प्रस्तुति दी। रिहर्सल परेड का केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर समापन हुआ।

MUSKAN DIXIT (7)

कल गणतंत्र दिवस पर 23 विभागों की निकलेंगी झांकियां

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सुबह 10 बजे से चारबाग से विधान भवन होते हुए परेड के साथ विभागों, संस्थाओं और स्कूलों की 23 झांकियां निकाली जाएंगी।

MUSKAN DIXIT (8)

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की थीम विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, वंदेमातरम और ऑपरेशन सिंदूर रखी गई है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के दल सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button