उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Uttar Pradesh Jal Jeevan Mission: यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड…, 26 हजार से अधिक गांवों में पहुंचा ‘हर घर जल’

लखनऊ: उप्र. ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल व्यवस्था में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश के 26,564 गांवों को “हर घर जल” प्रमाणित किया जा चुका है, जबकि लगभग ढाई करोड़ ग्रामीण परिवारों को क्रियाशील गृह नल संयोजन (एफएचटीसी) उपलब्ध कराया गया है। इसे ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

प्रदेश में पाइप पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया गया है। वर्तमान में 97 हजार से अधिक गांवों में इन योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। पेयजल योजनाओं को दीर्घकालिक और किफायती बनाने के लिए सौर ऊर्जा आधारित मॉडल को प्राथमिकता दी गई है। आज प्रदेश की करीब 80 प्रतिशत ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाएं ग्रीन एनर्जी पर आधारित हैं। इससे हर साल लगभग 13 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है।

केंद्र सरकार के सचिव अशोक कुमार मीना ने लखनऊ के गोसाईगंज विकास खंड अंतर्गत चांद सराय ग्रामीण पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना की गुणवत्ता, स्वचालन प्रणाली और संचालन को आदर्श बताया। सचिव ने लाभान्वित महिलाओं और ग्राम जल समिति के सदस्यों से संवाद भी किया। घर-घर नल से पानी पहुंचने से महिलाओं और बच्चों को पानी ढोने की समस्या से मुक्ति मिली है। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से जलजनित बीमारियों में कमी आई है, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिली है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button