कारोबारताज़ा ख़बर

टाटा की बहू के हाथ में कमान आते ही हो गया कमाल, Toyota ने बेच डाली एक दशक में सबसे ज्यादा गाड़ियां

वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने साल 2022 में कमाल कर ही दिया है. क्योंकि टाटा की बहू के हाथ में कंपनी की कमान आते ही 2022 में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री हुई है. कंपनी ने पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा कारें साल 2022 में बेची हैं. पिछले कैलेंडर वर्ष में कंपनी ने कुल 1,60,357 यूनिट्स बेची हैं और यह संख्या 2021 में बिकी 1,30,768 यूनिट्स से 23 फीसदी ज्यादा हैं. बता दें कि विक्रम किर्लोस्कर के निधन के बाद किर्लोस्कर समूह ने उनकी इकलौती बेटी मानसी टाटा (Mansi Tata) के हाथों में कंपनी की कमान सौंपी थी. मानसी की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा से हुई थी.

कंपनी का कहना है कि इससे पहले इसने 2012 में कुल 1,72,241 यूनिट्स के साथ उच्च बिक्री की थी. हालांकि टीकेएम की थोक बिक्री दिसंबर 2022 में 3.8 फीसदी गिरकर 10,421 यूनिट्स रहीं. टीकेएम ने रविवार को एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2021 में डीलरों को 10,834 यूनिट्स भेजी थीं.

डिमांड में दिख रही अच्छी तेजी

टीकेएम के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग अतुल सूद ने कहा कि पिछला वर्ष अर्बन क्रूजर हाइराइडर और इनोवा हाइक्रॉस जैसे नए उत्पादों को बाजार में उतारने के साथ सेल्स परफॉर्मेंस के मामले में भी कंपनी के लिए ‘जबरदस्त’ रहा है. दोनों नए मॉडल्स को ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया. हमें डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है. हम भी ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

इसके साथ ही कहा कि इस साल की शुरूआत में हमारे कुछ अन्य लॉन्च भी हैं. इनमें नई ग्लैंजा भी शामिल है. इसे भी शानदार रेस्पांस मिल रहा है. टीकेएम के प्रमुख मॉडल जैसे फॉरच्यूनर, लेजेंडर, कैमरी और वेलफायर ने अपने-अपने सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस जारी रखी है.

टाटा की बहू अच्छे से निभा रही जिम्मेदारी

विक्रम किर्लोस्कर के निधन के बाद किर्लोस्कर समूह ने मानसी टाटा (Mansi Tata) के हाथों में कंपनी की कमान सौंप दी थी. मानसी को किर्लोस्कर ज्वाइंट वेंचर के बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. विक्रम किर्लोस्कर का नंबवर 2022 में निधन हो गया था. इसके बाद उनकी एकलौती संतान मानसी कंपनी का काम-काज देख हैं. मानसी टाटा अब टोयोटा इंजन इंडिया लिमिटेड (TIEI), किर्लोस्कर टोयोटा टैक्सटायल प्राइवेट लिमिटेड (KTTM), टोयोटा मैटिरियल हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (TMHIN) और डेनो किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (DNKI) की जिम्मेदारी निभी रही हैं.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button