कारोबारताज़ा ख़बर

भारत और दक्षिण अमेरिका के बीच फार्मा, हॉस्पिटल मैनेजमेंट और मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में मजबूत साझेदारी : पीएचडीसीसीआई

पीएचडीसीसीआई के सीईओ और महासचिव रणजीत मेहता ने कहा कि भारत और दक्षिण अमेरिका के बीच फार्मा, हॉस्पिटल मैनेजमेंट और मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में मजबूत साझेदारी है।

इंडो-साउथ अमेरिका ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मेहता ने कहा कि पीएचडीसीसीआई ने साउथ अमेरिकी देशों और भारत के बीच एक कॉन्क्लेव आयोजित किया। हमें इसमें दोनों पक्षों के कारोबारियों की ओर से मजबूत रुचि देखने को मिली है।

इस कॉन्क्लेव के जरिए पीएचडीसीसीआई की कोशिश एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो कि उद्योगों की इनबाउंड और आउटबाउंड निवेशकों को सुविधा प्रदान कर सके, जिससे निवेश का प्रवाह आसान हो।

मेहता ने बताया कि साउथ अमेरिका कृषि और खाद्य वस्तुओं के प्रसंस्करण में काफी उन्नत है। उनके पास काफी दुर्लभ खनिज भंडार भी हैं। वहीं, भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

उन्होंने आगे कहा कि हम फार्मास्यूटिकल्स, अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा उपकरणों सहित अन्य सेक्टर्स में दोनों क्षेत्रों के बीच बहुत सहयोग देखते हैं, क्योंकि दक्षिण अमेरिका भी इन क्षेत्रों को विकसित करना चाहता है, इसलिए हम फार्मास्यूटिकल्स को एक बहुत बड़े अवसर के रूप में देखते हैं।

साउथ अमेरिकी देश गुयाना के उच्चायुक्त धर्मकुमार सीरज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में साउथ अमेरिकी देशों ने काफी तेजी से विकास किया है। ऐसे में इस प्रकार के प्लेटफॉर्म दोनों क्षेत्रों के बीच कारोबार बढ़ाने में काफी अहम साबित होंगे। इससे कारोबारियों के क्षेत्र की जानकारी होगी और वह अवसर को पता लगा सकते हैं।

भारत में चिली के राजदूत ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म हमारे देश के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अहम है। इससे हमें उन कारोबारियों के मिलने का मौका मिलता है, जो इस रीजन में कारोबार के अवसर तलाश रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button