मनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स’ के कृष्णा पंडित का झांसी से हैं गहरा नाता

विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कृष्णा पंडित का किरदार निभाने वाले अभिनेता दर्शन कुमार इन दिनों काफी चर्चा में हैं। तेरे नाम, मैरी कॉम, एनएच 10, सरबजीत जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवा चुके दर्शन कुमार का बुंदेलखंड से गहरा नाता रहा है। दर्शन कुमार बताते है कि बुंदेलखंड के झांसी और ललितपुर ही वह जगह है, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। यहां उन्होंने लगभग एक महीने रहकर बुंदेली फिल्म ‘किसने भरमाया मेरे लखन को’ की शूटिंग की थी।

राजा बुंदेला की निर्मित और राम बुंदेला निर्देशित फिल्म ‘किसने भरमाया मेरे लखन को’ बतौर अभिनेता दर्शन कुमार की पहली फिल्म थी। साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में दर्शन कुमार के साथ राजा बुंदेला, शबनम, राजेश पांचाल जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। फ़िल्म का संगीत आमोद भट्ट और गीत आदित्य शर्मा के थे। मुंबई के प्रयास प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग बुंदेलखंड के कई इलाकों में हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत चली।

ओरछा में श्रीरामराजा मंदिर प्रांगण में इस फ़िल्म के मुहुर्त क्लेप पर विट्ठलभाई पटेल, राजा भाई, निर्देशक राम भाई, सह अभिनेत्री शबनमजी और हरिमोहन विश्वकर्मा उपस्थित रहे थे। इस फिल्म के बाद दर्शन कुमार छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर अपने अभिनय की शानदार छाप छोड़ी और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। दर्शन कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर चर्चा में है और इस फिल्म में उनके अभिनय की हर कोई सराहना कर रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button