मनोरंजन

शेर सिंह राणा की बायोपिक में नजर आएंगे विद्युत् जामवाल

बॉलीवुड में एक्शन हीरो की छवि बना चुके अभिनेता विद्युत जामवाल जल्द ही शेर सिंह राणा की बायोपिक में नजर आएंगे। यह पहला मौका है जब विद्युत जामवाल किसी बायोपिक पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर विद्युत जामवाल काफी उत्साहित हैं। शेर सिंह राणा को श्री नारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म को विनोद भानुशाली प्रोड्यूस कर रहे हैं।फिलहाल इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

कौन है शेर सिंह राणा

शेर सिंह राणा को कथित तौर पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अवशेष अफगानिस्तान के कंधार से वापस भारत लाने के लिए जाना जाता है। राणा को 2001 में फूलन देवी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 2004 में वो तिहाड़ जेल से फरार हो गये थे। शेर सिंह राणा के जेल से फरार होने के बाद पूरे देश में खलबली मच गई। वहीं जब शेर सिंह राणा दोबारा गिरफ्तार हुए तो उन्होंने दावा किया था कि इस दौरान वो पृथ्वीराज चौहान के अवशेष भारत लाने में कामयाब रहे। फिल्म की कहानी शेर सिंह राणा की इसी यात्रा पर आधारित है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button