ताज़ा ख़बरमनोरंजन

इस दिन शादी के बंधन में बंधेगे रणबीर-आलिया!

बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं बीते कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी की तैयारियां जोरों-शोरो से चल रही हैं और दोनों इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करेंगे और शादी का हर फंक्शन मेहंदी से लेकर संगीत तक सबकुछ बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया जायेगा। दोनों की शादी में बहुत कम दिन बचे हैं इसलिए शादी की तैयारियां काफी तेजी से जारी हैं। हालांकि, इस शादी के सम्बन्ध में रणबीर या आलिया के परिवार वालों में से किसी ने भी अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। रणबीर-आलिया पहले ही अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। फैंस भी अब जल्द ही उनकी शादी की उम्मीद लगाए हुए हैं। दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते नजर आएंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button