उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

‘मायावती ने मुझे बेइज्जत करके बसपा से निकाला था’, सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज का गंभीर आरोप

कौशांबी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने रविवार को बसपा प्रमुख मायावती पर जमकर निशाना साधा। इंद्रजीत सरोज ने कहा कि बसपा से मुझे बेइज्जत करके निकाला गया था। अब तो मायावती ने अपने भतीजे और समधी को भी पार्टी से निकाल दिया। ताबूत में आखिरी कील ठोक दी। बसपा खत्म हो गई। मायावती ने बसपा का हाल बेहाल कर दिया। पूरे देश की राष्ट्रीय पार्टी, जिसके कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सांसद और विधायक होते थे, आज मायावती की गलत नीतियों के कारण बसपा जीरो हो गई।

सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने कहा कि दलित समुदाय के लोगों को लगता है मैनें बसपा क्यों छोड़ दी। आज मैं बताना चाहता हूं कि मैं बसपा नहीं छोड़ा था, मुझे बेइज्जत करके पार्टी से निकाला गया था। मायावती के गलत नीतियों की वजह से ही बसपा का आज बुरा हाल है।

केशव मौर्य पर साधा निशाना

इंद्रजीत सरोज ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केशव इस बार भी अपना चुनाव हारेंगे। जब से उन्होंने यह बयान दिया है कि वे भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तब से कुछ जातियों उनसे नाराज हैं और वे जातियां भी उन्हें हराएंगी। सपा नेता ने यह भी कहा कि केशव मौर्य को बीजेपी में सम्मान नहीं मिल रहा है।

बसपा में जारी है पारिवारिक कलह

बता दें कि बीएसपी प्रमुख मायावती ने अभी हाल में ही अपने भतीजे आकाश आंनद और उनके ससुर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा था। मायावती ने रविवार को भी कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के बच्चों में से सिर्फ़ एक ईशान आनंद को ही पार्टी में ज़िम्मेदारी दी जाएगी। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद और उनकी बहन दीपिका को बीएसपी से दूर रखा जाएगा और इस मामले में उनके फ़ैसले में कोई बदलाव नहीं होगा।

हालांकि, मायावती ने चेतावनी दी कि अगर ईशान ने पार्टी-विरोधी कोई गंभीर काम किया तो उन्हें भी निकाल दिया जाएगा और ऐसी स्थिति में आनंद कुमार के परिवार के किसी भी अन्य सदस्य को पार्टी में कोई छोटी या बड़ी ज़िम्मेदारी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, “अब वह (आकाश) पूरी तरह से अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के जाल में फंसे हुए हैं और उन्हें पार्टी में वापस लाना बीएसपी के साथ बहुत बड़ा धोखा होगा, जो मैं कभी नहीं कर सकती। लगभग एक हफ़्ते पहले उन्होंने कहा था कि आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान में से किसी को भी बीएसपी में कोई पद नहीं दिया जाएगा। हाल के हफ़्तों में परिवार के भीतर चल रहे झगड़े के कारण यह मामला चर्चा में रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button