देशबड़ी खबर

3 दिन, 12 घंटे, 100 से ज्यादा सवाल; सोनिया गांधी से खत्म हुई ED की पूछताछq

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ पूरी हो चुकी है। नेशनल हेराल्ड मामले में तीसरे दिन कांग्रेस प्रमुख से करीब 3 घंटे तक सवाल पूछे गए। खबर है कि अगला समन जारी होने तक उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होना होगा। खबर है की जांच एजेंसी ने तीन दिनों के दौरान करीब 12 घंटों में सोनिया से 100 से ज्यादा सवाल पूछे हैं।

सोनिया गांधी बुधवार को करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से निकल चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें आगे पेशी पर नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी जरूरत पड़ने पर समन जारी कर सकता है।

सोनिया ने जल्दी दे दिए जवाब!

हाल ही में एक खबर आई थी कि ईडी कार्यालय में सोनिया से सवाल-जवाब का दौर बुधवार को खत्म हो सकता है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कांग्रेस प्रमुख जल्दी जवाब दे रही हैं। खबर है कि तीन दिनों के दौरान जांच एजेंसी ने सोनिया से अहम सवाल पूछ लिए हैं। वहीं, राहुल से ईडी ने 5 दिनों के दौरान करीब 150 सवाल पूछे थे।

तीसरे दिन भी कांग्रेस का प्रदर्शन

सोनिया से पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद मनीष तिवारी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इधर, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था, ‘उन्होंने राहुल गांधी को 5 दिनों तक बुलाया… अब उन्होंने सोनिया गांधी को तीसरी बार बुलाया है। ईडी ने देश में आतंक का माहौल बनाया है।’

भाजपा का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी कांग्रेस पर सवाल उठाए थे और कहा था कि गांधी परिवार अपने आप को कानून से ऊपर समझता है। उन्होंने कहा था, ‘उन्हें कानून को जवाब देना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए।’ साथ ही बीजेपी चीफ ने यह भी कहा कि पार्टी की तरफ से किए गए विरोध प्रदर्शन ‘सत्याग्रह’ नहीं है, बल्कि सच को दबाने का प्रयास है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button