देशबड़ी खबर

बिना अनुमति गृह मंत्री शाह के आवास की तरफ जा रहे 6 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की नींद रविवार को उस वक्त उड़ गई जब एक ही परिवार के 6 लोग बिना किसी इजाजत या पूर्व सूचना के देश के गृह मंत्री अमित शाह की आवास की ओर बढ़ चले। जैसे ही पुलिस को इस  बात की जानकारी मिली उसने तुरंत ही एक्शन लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह के आवास की ओर जा रहे 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

क्या बोली पुलिस?

दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार को कृष्ण मेनन मार्ग स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास की ओर जा रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक परिवार के 6 सदस्य बिना किसी परमिशन के गृह मंत्री शाह के आवास की ओर बढ़ रहे थे। जब ये लोग गृह मंत्री आवास के बारे में पूछताछ कर रहे थे तभी पुलिस की एक टीम इलाके में पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया।

क्या निकला मामला?

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह के आवास के पास पकड़े गए लोग दिल्ली के आनंद विहार इलाके में ठेला लगाते थे और ठेलों को हटाए जाने से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी हो चुकी घटना

देश की राजधानी दिल्ली में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में पुलिस ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आवास में खुद को आईएएस ऑफिसर बता कर घुसने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि दोनों आरोपी एक-दूसरे से एक साझा दोस्त के जरिए मिले थे। उपराज्यपाल के ऑफिस में जाने के पीछे दोनों आरोपियों का इरादा एलजी वीके सक्सेना के साथ फोटो खिंचाकर आसानी से पैसे कमाने के लिए उन तस्वीरों का दुरुपयोग करना था। (इनपुट:भाषा)

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button