देशबड़ी खबर

Abhijeet Dipke : स्कूलों की बदहाली के वीडियो वायरल हुए तो CJP का Instagram बंद! अभिजीत दिपके का दावा- ‘कुछ लोग घबराए हुए हैं’

हिंगोली/महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने स्कूलों की बदहाल व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उनके स्कूल सुधार अभियान को सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रिया के बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए बंद हो गया था। हालांकि बाद में अकाउंट रिकवर कर लिया गया।

स्कूल में पानी नहीं, टूटी खिड़कियां बैनर से ढकीं

अभिजीत दिपके ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आजादी के 80 साल पूरे होने के मौके पर वह अपने गांव आए और स्थानीय सरकारी स्कूल का दौरा किया। उनके मुताबिक, स्कूल की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने दावा किया कि बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है और वॉशरूम में भी पानी नहीं आता। स्कूल की कई खिड़कियां टूटी हुई हैं और उन्हें ठीक कराने के बजाय बैनर से ढक दिया गया है। दिपके ने कहा कि बच्चों ने खुद उन्हें स्कूल की समस्याओं के बारे में बताया।

‘स्कूल सुधार अभियान के वीडियो हो रहे वायरल’

CJP अध्यक्ष ने दावा किया कि स्कूल सुधार अभियान को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उनके अनुसार, छोटे बच्चे भी खराब स्कूलों की स्थिति के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कहीं स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क की समस्या है तो कहीं शिक्षकों की कमी सामने आ रही है। इन समस्याओं से जुड़े वीडियो बड़ी संख्या में वायरल हो रहे हैं।

कुछ देर बंद रहा Instagram अकाउंट, फिर हुआ रिकवर

अभिजीत दिपके ने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस की सुबह अचानक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस चला गया था। उन्होंने इसे स्कूल सुधार अभियान की बढ़ती पहुंच से जोड़ते हुए कहा कि कुछ लोग इससे घबराए हुए हैं और अकाउंट को बंद करने या हैक करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, कुछ समय बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर हो गया। इसकी जानकारी खुद दिपके ने दी।

CJP ने यूपी की अभ्युदय योजना पर भी उठाए सवाल

इस बीच CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री के लाल किले से दिए भाषण और उत्तर प्रदेश की अभ्युदय योजना को लेकर सवाल उठाए। पार्टी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने एक करोड़ लोगों को एआई से जोड़ने की बात कही है। वहीं, पोस्ट में उत्तर प्रदेश में कोरोना काल के दौरान शुरू की गई अभ्युदय योजना का जिक्र करते हुए उसके परिणामों पर सवाल उठाया गया। CJP ने सरकार से योजना से संबंधित चयन का आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग करते हुए पूछा कि क्या नई योजना भी अभ्युदय योजना की तरह विफल साबित होगी।

हालांकि, CJP की ओर से लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button