बड़ी खबरविदेश

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बरपाया कहर! रातभर चले अभियान में 58 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 25 चौकियों पर कब्जा

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तानी एयर अटैक के बाद अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तानी सेना पर हमला कर दिया है। अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में 58 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है और 30 से अधिक घायल हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की 25 चौकियों पर कब्जा कर लिया है।

हेलमंद सूचना एवं संस्कृति निदेशक राशिद हेलमंदी ने अफगानिस्तानी मीडिया टोलो न्यूज को बताया कि अफगान सुरक्षा बलों ने कल रात हेलमंद के बहरामचा के शाकिज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों में तीन घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों से पांच कलाश्निकोव, एक राइफल, एक नाइट विजन स्कोप और एक शव बरामद किया। इन अभियानों के दौरान 25 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। वहीं अब तक 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और 30 से अधिक घायल हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव चल रहा है। इसी के तहत पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को टारगेट किया था और उन पर एयर अटैक किया था। अब अफगानिस्तान की कार्रवाई में पाक सैनिकों की मौत को जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है।

कहा जा रहा है कि ये अफगानिस्तान का पाकिस्तान को पैगाम है कि वो भी जवाबी अटैक करने की क्षमता रखता है। मिली जानकारी के मुताबिक, अफगान सेना ने नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार है, जिसे अपने फैसलों की वजह से कट्टर माना जाता है।

तीन चौकियों पर कब्जा

टोलो न्यूज के सूत्रों से पता लगा है कि अफगानिस्तानी सेना ने पाकिस्तान की 25 चौकियों को कब्जे में ले लिया है। इस संघर्ष में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को भी जोरदार पटखनी दी है। यहां पर ये बात ध्यान रखना जरूरी है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर उस वक्त अटैक किया था, जब तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी 8 दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button