उत्तर प्रदेशदेवरियाबड़ी खबरलखनऊ

देवरिया में शव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पानी की टंकी को कराया सील

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया मेडिकल कालेज की पानी की टंकी में सोमवार को सड़ा गला शव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को पानी टंकी को सील कराते हुए एक जांच कमेटी का गठन किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मेडिकल कालेज में पांचवीं मंजिल पर पानी की टंकी में सोमवार की शाम एक सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।

सोमवार की सुबह टंकी से पानी की आपूर्ति वार्डो में हो रही थी और पानी में बदबू आने की शिकायत तीमारदारों ने मेडिकल कालेज प्रशासन से किया था और टंकी के निरीक्षण के दौरान एक सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया और बताया कि पानी की टंकी को सील करा दिया गया है। मामले की जांच के लिये सीडीओ,सीआरओ,एसीएमओ और सीओ सिटी के नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनाई गई है,जो अपनी रिपोर्ट एक दिन में सौंपेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि बरामद शव का पोस्टमार्टम सरकारी नियमों के अनुसार तीन दिन बाद होगा। उन्होंने बताया कि आज वे मेडिकल कालेज की ओपीडी और वार्ड का निरीक्षण किया है।

इस दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश बरनवाल को बइन्तजामी के लिये फटकार भी लगाई। मेडिकल कालेज की पानी आपूर्ति की गई बंद कर वैकल्पिक जल आपूर्ति के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button