देशबड़ी खबर

ब‍िकरू कांड के मुख्‍य आरोप‍ित अमर की पत्‍नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से म‍िली जमानत

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की पत्नी खुशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को खुशी दुबे नियमित जमानत दे दी है। खुशी ने शीर्ष अदालत में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी। कोर्ट ने आठ पुलिस अधिकारियों की हत्या मामले में खुशी को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

बता दें कि दो जुलाई 2020 की रात बिकरु गांव में गैंगेस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस घटना से दो दिन पहले ही अमर दुबे से शादी कर खुशी बिकरु गांव पहुंची थी। बिकरू कांड के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में अमर दुबे को मार गिराया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी दुबे को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था। पुलिस ने खुशी दुबे पर फर्जी दस्तावेज लगाकर सिम लेने का मामला दर्ज किया था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button