बड़ी खबरविदेश

अमेरिका ने ईरान का नेवी मुख्यालय उड़ाया, 9 जहाज भी समुद्र में डूबोए

अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए उसका नेवी मुख्यालय उड़ा दिया है। इसके साथ ही ईरानी नेवी के 9 जहाज भी समुद्र में डुबो दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह जानकारी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि ईरानी नेवी के 9 जहाज नष्ट गए हैं और डूब गए हैं। इनमें से कुछ काफी बड़े और जरूरी थे।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के बाकी मिलिट्री जहाज भी जल्द ही समुद्र की तलहटी में तैर रहे होंगे! राष्ट्रपति ने कहा कि एक अलग हमले में, ईरान का नेवी हेडक्वार्टर काफी हद तक नष्ट हो गया है। तंज कसते हुए ट्रंप ने अंत में लिखा कि उनकी नेवी बहुत अच्छा कर रही है।

इससे पहले ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसे झूठ बताते हुए कहा कि मिसाइलें जहाज के पास भी नहीं पहुंचीं।

क्या था ईरान का दावा?

रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने स्थानीय मीडिया में दिए बयान में कहा कि अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। उसने चेतावनी भी दी कि जमीन और समुद्र अब आतंकवादी हमलावरों (अमेरिका और इजरायल) की कब्रगाह बनते जा रहे हैं। हालांकि, अमेरिका ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह झूठ बताया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसे खारिज करते हुए कहा कि मिसाइलें युद्धपोत के पास भी नहीं पहुंचीं। अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन जनवरी के अंत से अरेबियन सागर में मौजूद है।

ट्रंप ने 48 ईरानी लीडर मारने का दावा किया

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका मिलिट्री ऑपरेशन उम्मीद से ज्यादा तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के 48 टॉप नेताओं का सफाया हो गया। इनमें सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई और आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ समेत कई लोग मारे गए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button