अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरबड़ी खबरराजनीतिलाइव टीवीसियासत-ए-यूपी

अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का 2 दिवसीय अमेठी दौरा।

बीजेपी बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह और भैसिंहपुर ग्राम प्रधान रज्जू उपाध्याय के घर पहुंच कर शोक संवेदना करेंगे व्यक्त।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर 24 अगस्त को अमेठी पहुंच रही हैं। 25 अगस्त को वह जगदीशपुर में करोड़ों की लागत से स्थापित हुई नई औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण करेंगी। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि 24 अगस्त को दीदी स्मृति ईरानी विमान से लखनऊ सुबह साढे नौ बजे पहुंचेगी। लखनऊ से सड़क मार्ग से वह तिलोई तहसील क्षेत्र स्थित सिंहपुर के दिवंगत पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह के घर पहुंच परिवार के लोगों से मिलेंगी और शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। यहां से निकलकर सांसद महोदया पौने 12 बजे भादर के खानापुर गांव निवासी स्वर्गीय मूलेष मिश्र, बहादुरपुर मवइया निवासी स्वर्गीय शशिभूषण शुक्ल के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। बहादुरपुर गांव में आयोजित चौपाल में डेढ़ बजे के करीब पहुंचेगी और लोगों की समस्याओं को सुनेंगी। ढाई बजे यहां से निकलकर धौरहरा बूथ अध्यक्ष दिवंगत दिनेश सिंह के घर पहुंचेगी। संग्रामपुर ब्लाक के भावलपुर गांव में साढे तीन बजे से आयोजित चौपाल में पहुंच लोगों की समस्या सुनेंगी। शाम सवा चार बजे पतापुर निवासी स्वर्गीय अलगू यादव व भौसिंहपुर के ग्राम प्रधान रज्जू उपाध्याय के युवा पुत्र स्वर्गीय आकाश उपाध्याय के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेगी। शाम साढे पांच बजे रामगढ़ निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय रमाशंकर सिंह के आवास पर पहुंच परिवारीजनों से मुलाकात करेंगी। शाम सवा छह बजे गोसाईगंज में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। शाम सात बजे के बाद केंद्रीय मंत्री गौरीगंज नगर पालिका परिषद के कार्यालय पहुंचेगी और नगर में लगे सीसीटीवी कैमरा का लोकार्पण करेंगी। यहां से निकलकर सांसद मुसाफिरखाना के खरगीपुर टिकरा गांव निवासी स्वर्गीय स्वामी नाथ दूबे के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। यहां साढे आठ बजे के वह जगदीशपुर के भेल गेस्ट हाउस के लिए रवाना होगी। अमेठी भ्रमण के दूसरे दिन 25 अगस्त को स्मृति ईरानी सुबह साढे 10 बजे औद्योगिक क्षेत्र के गोरखनाथ आर्गेनिक सेक्टर 12 में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के अन्तर्गत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण करेंगी। साढे 11 बजे वह सिंहपुर के नौखेड़ा के लिए निकलेंगी। यहां स्थापित एबीएस एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का लोकार्पण करेंगी। पौने एक बजे केंद्रीय मंत्री लखनऊ एयरपोर्ट के लिए निकल जाएगी। केंद्रीय मंत्री के आगमन व कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button