देशबड़ी खबर

अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, पुलिस की पकड़ से अब भी दूर खालिस्तानी नेता

खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने सोमवार को पंजाब पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है. अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस ने कहा है कि खालिस्तान समर्थक नेता को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.

पंजाब पुलिस की ओर से पिछले तीन दिनों से अमतृपाल सिंह के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है फिर वो पकड़ से दूर है. अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पूरे राज्य में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पंजाब सरकार पूरे राज्य में आज दोपहर तक बैन लगा रखी है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह राज्य के नशामुक्ति केंद्रों और गुरुद्वारे का इस्तेमाल हथियार जमा करने और राज्य में आत्मघाती हमले के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए कर रहा था.

इसके बाद उसने इस महीने की शुरुआत में भारत के खिलाफ एक और बयान देकर विवाद को और हवा दे दी. अमृतपाल सिंह ने कहा कि वो पंजाब को भारत का हिस्सा नहीं मानता है. जब उससे यह पूछा गया कि विदेश आने-जाने के लिए भारत का पासपोर्ट इस्तमाल करते हो तो उसने जवाब देते हुए कहा था कि पासपोर्ट एक दस्तावेज है. इससे मैं भारतीय नहीं बन जाता हूं.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button