उत्तराखंडबड़ी खबर

अंकिता हत्याकांड: गुस्साए लोगों ने फूंकी आरोपी की रिसॉर्ट, बीजेपी ने पुलकित के पिता और भाई को पार्टी से निकाला

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और भाई विनोद आर्य और अंकित आर्य को शनिवार को निष्कासित कर दिया। उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया है। इससे पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर ऋषिकेश में स्थानीय लोगों ने वनतारा रिसॉर्ट में आग लगाई। रिजॉर्ट का मालिकाना हक भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के पास है। हत्याकांड में पुलकित समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक रेणु बिष्ट के खिलाफ भी नारेबाजी की और उनकी कार में तोड़फोड़ की। गुस्साए स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी की, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों द्वारा दूर ले जाया जा रहा था और उनकी कार में तोड़फोड़ की। कल, स्थानीय लोगों ने आरोपी के स्वामित्व वाले रिसॉर्ट पर पथराव किया और बीजेपी नेता के बेटे और 2 अन्य लोगों की पिटाई करने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस हिरासत में ले जाया जा रहा था।

ऋषिकेश के एसएसपी यशवंत सिंह ने पूरे मामले पर कहा कि जानकारी मिलते ही हमने टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। तीनों को कल कोर्ट में पेश किया और रिमांड मिल गई है। उनको जेल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम एम्स में हो रहा है। वहीं पौड़ी गढ़वाल के डीएम विजय कुमार का कहना है कि सभी अनियमित जो रिसॉर्ट बने होंगे उन्हें एक अभियान के तहत चिन्हित किया जाएगा। जो अवैध पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी। अभी जांच जारी है उसे देखते हुए इसे सील किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद सभी और प्रकरणों का भी इसमें खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button