देशबड़ी खबर

ममता को एक और झटका, पशु तस्करी केस में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल गिरफ्तार

सीबीआई ने आज पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी केस में बोलपुर में छापा मारकर टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार कर लिया। मंडल टीएमसी के वीरभूम जिला अध्यक्ष हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने मंडल को गिरफ्तार करने के बाद उनका मेडिकल कराने अस्पताल लेकर गई। पशु तस्करी केस को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

सीबीआई इस मामले में मंडल के बॉडीगार्ड सैगल हुसैन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पूर्व एसएससी शिक्षक भर्ती घोटाले में मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को यह एक और झटका है। पार्थ चटर्जी को बाद में ममता बनर्जी ने मंत्री पद से हटा दिया था। वह अभी जेल में हैं।

मंडल बीरभूम जिले के बाहुबली तृणमूल नेता हैं। पिछले दिनों उन्हें सीबीआई ने तलब किया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे थे। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बीरभूम जिले में उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहां से भारी संख्या में नकदी बरामद हुए थे। मंडल को सीबीआई ने 10 समन भेजे थे। इसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। हालांकि, इससे पहले दो बार सीबीआई उनसे पूछताछ कर चुकी है।

2020 में दर्ज किया था केस

सीबीआई ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था। इसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान सीमा सुरक्षा बल को 20,000 से ज्यादा पशुओं के कटे सिर मिले थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button