उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

अशरफ के साले सद्दाम को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से था फरार

बरेली। माफिया अशरफ के साले सद्दाम को एसटीएफ ने दिल्ली से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से सद्दाम फरार था। पुलिस की कई टीमें उस की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को  दिल्ली में डेरा डाला और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। उस पर  जेल में अशरफ से अवैध मुलाकात कराने और सहूलियत पहुंचाने के मामले में बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

दरअसल, प्रयागराज के पूरामुफ्ती के रहने वाले अपराधी सद्दाम को 27/28 सितंबर की दरमियानी रात करीब दो बजे दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक सद्दाम, अतीक अहमद गिरोह का सक्रिय सदस्य और अतीक के भाई अशरफ का साला है। बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ प्रयागराज और बरेली में धोखाधड़ी तथा साजिश रचने समेत विभिन्न आरोपों में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की इसी साल 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button