देशबड़ी खबर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : लॉरेंस बिश्नोई का भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पहुंचा दिल्ली, एनआईए ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में वांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका द्वारा ‘‘निर्वासित’’ किए जाने के बाद बुधवार को यहां पहुंचा। बिश्नोई को यहां पहुंचते ही एनआईए ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को जल्द ही यहां एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

 वह अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के आवास पर गोलीबारी और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी वांछित है। उसे पिछले साल नवंबर में अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया था और मंगलवार को देश से ‘‘निर्वासित’’ कर दिया। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे जीशान के कार्यालय के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर जुड़े कम से कम 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने इस हत्या के संबंध में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के कड़े प्रावधान लागू किए हैं। मामले में अनमोल बिश्नोई, शुभम लोनकर और जिशान मोहम्मद अख्तर को वांछित आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button