खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

BCCI का सख्त रुख, मोहसिन नकवी को मेल कर कहा- भारत को सौंप दो एशिया कप ट्रॉफी

सितंबर 2025 में एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। उस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी मात दी थी। खिताब जीतने के बाद वहां टीम इंडिया ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चीफ और PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था जिसके बाद नकवी ने ट्रॉफी को एशियाई क्रिकेट परिषद के हेडक्वार्टर में रखवा दिया। इसको लेकर मैच के बाद काफी बवाल हुआ था।

BCCI ने ACC को मेल करके दी चेतावनी

अब बीसीसीआई ने कथित तौर पर ACC के प्रमुख मोहसिन नवी को एक ईमेल लिखकर उन्हें भारत को ये ट्रॉफी सौंपने को कहा है। बीसीसीआई ने एसीसी प्रमुख को चेतावनी दी है कि अगर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो वे इस मामले को ICC तक ले जाएंगे।

एशिया कप फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मौजूद थे मोहसिन नकवी

एशिया कप फाइनल के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन होने के नाते मोहसिन नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में आए थे। सेरेमनी के प्रेजेंटर साइमन डूल ने कहा कि भारतीय टीम उनसे अवॉर्ड्स नहीं लेगी। भारतीय टीम ACC के किसी अन्य अधिकारी के हाथों ट्रॉफी लेने को तैयार थी लेकिन नकवी खुद ये ट्रॉफी टीम इंडिया को देना चाहते थे। ऐसे में बिना किसी प्रेजेंटेशन सेरेमनी के उस कार्यक्रम खत्म कर दिया गया था और बाद में नकवी मंच से उतर गए। वे ट्रॉफी और मेडल्स भी अपने साथ ले गए।

भारतीय खिलाड़ी ने नहीं मिलाया था पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ

आपको बता दें कि पूरे एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ भी नहीं मिलाया था। दूसरी ओर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बार-बार 6-0 के इशारे किए थे। वे पाकिस्तान के इस फर्जी दावे को दोहरा रहे थे कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के 6 फाइटर जेट गिराए थे। इसके अलावा पाकिस्तानी प्लेयर्स ने मैच के दौरान कई तरह के इशारे और किए थे। आपको बता दें कि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का तीन बार आमना-सामना हुआ था और तीनों ही बार टीम इंडिया ने दर्ज की थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button