उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी सरकार का बड़ा फैसलाः असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा रद्द, UP STF को धांधली के मिले पुख्ता सबूत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। सीएम योगी ने यह कदम परीक्षा प्रक्रिया में बड़े स्तर पर धांधली और अवैध धन वसूली के खुलासे के बाद उठाया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की जांच में इन अनियमितताओं का पता चला था, जिसके बाद सरकार ने परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, ऐसी किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 16-17 अप्रैल को असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा आयोजित हुई थी। UP STF को परीक्षा में धांधली के पुख्ता सबूत मिले थे।

परीक्षा रद्द होने से हजारों अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं, जो लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। सरकार की ओर से जल्द ही नई प्रक्रिया शुरू करने और पारदर्शी तरीके से भर्ती पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

यह कदम उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण  माना जा रहा है, जहां पेपर लीक और धांधली की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे धैर्य रखें और आधिकारिक सूचनाओं का इंतजार करें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button