उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

हनुमान जी की प्रतिमा के सामने हुआ ‘बिकिनी शो’ तो भड़के अखिलेश, Video ट्वीट कर बोले – ‘भाजपाई धार्मिक मूर्तियों का अपमान न करें”

लखनऊ। मध्य प्रदेश के रतलाम में आयोजित नेशनल बॅाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर सियासी माहौल गरम हो गया है। दरसअल प्रतियोगिता के दौरान महिला प्रतियोगियों ने हनुमानजी की प्रतिमा के सामने अश्लील प्रदर्शन किया गया। जिसको लेकर के लोगों ने आपत्ति जताई है।

इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस कार्यक्रम का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। अखिलेश ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,”भाजपाई धार्मिक मूर्तियों का अपमान न करें”।

वहीं इस पर कांग्रेस (Congress)ने कहा कि सभागृह को गंगाजल से धोकर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि रतलाम जिलें में  प्रहलाद पटेल ऑर्गेनाइजिंग कमेटी और रतलाम बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की तरफ से बॅाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। इस कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल की सक्रिय भागेदारी थी।

कार्यक्रम की शुरूआत कन्या पूजन और हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। इसके बाद महिलाओं ने मंच पर प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान गानों और उनके कपड़ों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई। कार्यक्रम का विरोध हिंदू संगठनों ने भी शुरू कर दिया है और इस पर कांग्रेस विधायक ने भी तंज कसा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button