देशबड़ी खबर

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने किया चौंकाने वाला दावा : कहा- विदेश से संचालित हो रहे कांग्रेस नेताओं के ‘X’ अकाउंट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देश व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नरेटिव बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को यहां आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर ‘वोट चोरी’ व ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए गलत नरेटिव सेट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कांग्रेस नेताओं के एक्स अकाउंट यूएस से संचालित हो रहे हैं।

पीएम मोदी को अपमानित करने के लिए  विदेशी ताकतों का ले रहे सहारा

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि 2014 से कांग्रेस पार्टी, विशेष रूप से राहुल गांधी व उनकी टीम और लेफ्ट के जाने-माने चेहरे पीएम मोदी एवं भारत को अपमानित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उसके लिए वह विदेशी ताकतों का सहारा ले रहे हैं और विदेश से अपने अकाउंट्स का संचालन करा रहे हैं, जिससे भारत में नरेटिव गढ़ने की कोशिश की जा रही है।

अमेरिका से संचालित हो रहा पवन खेड़ा का अकाउंट

भाजपा के राषट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर आरोप लगाया कि उनका एक्स अकाउंट अमेरिका से संचालित हो रहा है। साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड से, हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड से कनेक्ट है। साथ ही उन्होंने कहा कि आल्ट न्यूज का अकाउंट भी यूएस से संचालित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इंफ्लुएंसर के अकाउंट बांग्लादेश और पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं।

कई इंफ्लुएंसर के अकाउंट बांग्लादेश और पाकिस्तान से संचालित हो रहे

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में गलत नरेटिव सेट करने के लिए विदेशों में गलत बयानबाजी करते हैं। वे केवल जेन-Z से मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नहीं करते बल्कि देश के खिलाफ माहौल सेट करते हैं। पात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के खिलाफ देश में माहौल बनाने की कोशिश की।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button