अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरराजनीतिलाइव टीवी

8 मई को अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी अमेठी में करेंगे जनसभा को संबोधित।

https://youtu.be/ktISIN_i98k

 

अमेठी : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आ रही हैं। वह यहां भाजपा के नगर निकाय प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो व जन सभा करेंगी। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी होंगे। यह दोनों नेता स्मृति के साथ सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।।केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्मृति सुबह विमान से लखनऊ पहुंचेगी और वहां से वाया रायबरेली सड़क मार्ग से संसदीय क्षेत्र के तिलोई विधान सभा क्षेत्र के जायस नगर पहुंचेगी। साढे 11 बजे 12 बजे तक दीदी स्मृति, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ पार्टी प्रत्याशी बीना सोनकर के समर्थन में रोड शो करेंगी। दोपहर 12 बजे सभी जायस से गौरीगंज के लिए निकलेंगे। गौरीगंज में रणंजय इंटर कालेज के मैदान में सभी नेता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां गौरीगंज प्रत्याशी रश्मि सिंह सहित जायस, अमेठी व मुसाफिरखाना के प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद नगर में रोड शो करते हुए सभी अमेठी के लिए निकल जाएंगे। अमेठी में देवी पाटन मंदिर से रामलीला मैदान तक दो बजे कर 25 मिनट से रोड शो कर सभी नेता भाजपा प्रत्याशी अंजू कसौधन के लिए समर्थन जुटाएंगे। रामलीला मैदान में जन सभा को संबोधित करने के बाद सभी साढे तीन बजे के करीब अमेठी से मुसाफिरखाना नगर पंचायत के लिए प्रस्थान करेंगें। मुसाफिरखाना बाजार में रोड कर पार्टी प्रत्याशी ब्रजेश अग्रहरि के लिए स्मृति के साथ प्रदेश अध्यक्ष व निरहुआ वोट मांगेंगे। शाम पौने पांच बजे सभी मुसाफिरखाना से लखनऊ के लिए सड़क मार्ग से निकल जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button