देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र: फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार, चंद्रशेखर बावनकुले समेत 39 मंत्रियों ने ली शपथ

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद अब महायुति की सरकार भी बन गई है। रविवार को महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस कार्यक्रम का आयोजन नागपुर में किया गया। आइये जानते हैं कि महायुति की सरकार के इस मंत्रिमंडल में किन-किन विधायकों ने शपथ ग्रहण की है।

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

  1. चंद्रशेखर बावनकुले (भाजपा)
  2. राधाकृष्ण विखे पाटिल (भाजपा)
  3. चंद्रकांत पाटिल (भाजपा)
  4. हसन मुश्रीफ (राकांपा)
  5. गिरीश महाजन (भाजपा)
  6. गणेश नाइक (भाजपा)
  7. गुलाबराव पाटिल (शिवसेना)
  8. दादा भुसे (शिवसेना)
  9. संजय राठौड़ (शिवसेना)
  10. धनंजय मुंडे (राकांपा)
  11. मंगलप्रभात लोढ़ा (भाजपा)
  12. जयकुमार रावल (भाजपा)
  13. पंकजा मुंडे (भाजपा)
  14. उदय सामंत (शिवसेना)
  15. अतुल सावे (भाजपा)
  16. अशोक उइके (भाजपा)
  17. आशीष शेलार (भाजपा)
  18. शंभूराज देसाई (शिवसेना)
  19. दत्तात्रेय भरणे (राकांपा)
  20. अदिति तटकरे (राकांपा)
  21. माणिकराव कोकाटे (राकांपा)
  22. नरहरि झिरवाल (राकांपा)
  23. शिवेंद्रसिंह भोसले (भाजपा)
  24. जयकुमार गोरे (भाजपा)
  25. संजय सावकरे (भाजपा)
  26. संजय शिरसाट (शिवसेना)
  27. प्रताप सरनाईक (शिवसेना)
  28. भरत गोगावले (शिवसेना)
  29. मकरंद जाधव-पाटिल (राकांपा)
  30. नितेश राणे (भाजपा)
  31. आकाश फुंडकर (भाजपा)
  32. बाबासाहेब पाटिल (राकांपा)
  33. प्रकाश अबितकर (शिवसेना)

राज्य मंत्रियों की लिस्ट

  1. माधुरी मिसाल (भाजपा)
  2. पंकज भोयर (भाजपा)
  3. आशीष जायसवाल (शिवसेना)
  4. मेघना बोर्डिकर (भाजपा)
  5. इंद्रनील नाइक (राकांपा)
  6. योगेश कदम (शिवसेना)

बता दें कि 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किये गये थे। महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीतकर सत्ता हासिल की थी। महायुति में शामिल भाजपा 132 सीट के साथ सबसे आगे रही। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीट पर जीत मिली थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button