देशबड़ी खबर

पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर और एग्जक्यूटिव इंजीनियर गिरफ्तार, रिश्वत लेते सीबीआई ने पकड़ा

पुडुचेरी: पुडुचेरी में सीबीआई ने रविवार को पुडुचेरी सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में काम करने वाले दो इंजीनियरों समेत तीन आरोपियों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।  गिरफ्तार किए गए लोगों में पीडब्ल्यूडी विभाग के मुख्य अभियंता और कार्यकारी अभियंता तथा पीडब्ल्यूडी का एक निजी ठेकेदार शामिल है। दो लाख रुपये रिश्वत की राशि का आदान-प्रदान करने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक जब सीबीआई ने  इनके ठिकानों की तलाशी ली तो करीब 73 लाख रुपये कैश बरामद हुए।

पावर ग्रिड के सीनियर जीएम गिरफ्तार

पिछले कुछ दिनों में सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामलों में विभिन्न विभागों के कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। 22 मार्च को जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में कथित तौर पर 35,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में एक वन रक्षक को गिरफ्तार किया था। वहीं 20 मार्च को सीबीआई ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीनियर जीएम उदय कुमार को मुंबई की कंपनी केईसी इंटरनेशनल के एक अधिकारी से 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

उदय कुमार की पोस्टिंग राजस्थान के अजमेर में थी।  यह रिश्वत  केईसी इंटरनेशनल और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के साथ किए गए करार और उससे जुड़े बिल को पारित कराने के एवज में कथित तौर पर दी जा रही थी। KEC इंटरनेशनल कंपनी के DGM सुमन सिंह को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया ।

19 मार्च को एएसआई के सहायक और संविदा कर्मचारी गिरप्तार

19 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण सहायक और नासिक में एक संविदा कर्मचारी सहित दो लोगों को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण सहायक दीपक चौधरी और नासिक स्थित एएसआई पांडवलेनी कार्यालय के एमटीएस में कार्यरत संविदा कर्मचारी प्रकाश काकलिज के रूप में हुई है।

भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के अधिकारी गिरफ्तार

इस महीने की शुरुआत में, सीबीआई ने वडोदरा डिवीजन में तैनात भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के दो अधिकारियों सहित पांच रेलवे अधिकारियों को विभागीय परीक्षा में उम्मीदवारों का पक्ष लेने के लिए कथित रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीबाआई ने गुजरात के वडोदरा सहित 11 स्थानों पर अपनी तलाशी के दौरान 650 ग्राम सोना और 5 लाख रुपये नकद भी जब्त किए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button