देशबड़ी खबर

बिहार में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले लालू के करीबी के घर सीबीआई का छापा

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले सीबीआई ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के घर छापा मारा है। बुधवार सुबह सीबीआई की टीम पटना स्थित सुनील सिंह के आवास पर छापेमारी करने पहुंची। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित लैंड फॉर जॉब स्कैम के तहत की जा रही है। सुनील सिंह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी हैं। बता दें कि आज ही विधानसभा में नीतीश सरकार को बहुमत साबित करना है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button