देशबड़ी खबर

CM नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली : PM मोदी और शाह से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और विकास कार्यों पर की चर्चा

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद पहली बार राजधानी दिल्ली आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में विकास कार्यों से लेकर राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि नीतीश कुमार ने पीएम  मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी थे। आधे घंटे की इस मुलाकात को अगले पांच वर्षों में बिहार के लिए “डबल इंजन” सरकार के रोडमैप को गति देने की दिशा में एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान चर्चा मुख्य रूप से ‘सात निश्चय 3.0’ (सात संकल्प 3.0) को लागू करने पर केंद्रित थी जो 2025-2030 के लिए राज्य का बड़ा विकास ब्लूप्रिंट है।

8

इस योजना का मकसद ‘डबल एम्प्लॉयमेंट-डबल इनक’, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना और खेती-बाड़ी में खुशहाली पर ध्यान केन्द्रीत कर बिहार को एक विकसित राज्य बनाना है। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान बिहार मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के बारे में भी बातचीत की गई।

मंत्रिमंडल विस्तार के मकर संक्रांति के बाद होने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि अगले वर्ष होने वाली राज्यसभा और बिहार विधान परिषद सीटों के लिए तालमेल पर भी बात हुई है। मुख्यमंत्री कुमार और उनके साथ आए नेताओं ने अमित शाह से भी मुलाकात की।

शाह ने मुलाकात के बाद एक्स पर कहा,” बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट हुई। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में राजग सरकार प्रदेश में जनकल्याण व सुशासन को और अधिक ऊँचाई देने के लिए कटिबद्ध है।”

इस बीच चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्होंने राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ शिष्टाचार भेंट की और राज्य के विकास के बारे में विस्तार से सार्थक विचार साझा किए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button