देशबड़ी खबर

सीएम स्टालिन ने कहा- ‘इंडिया’ को तमिलनाडु, पुड्डुचेरी की सभी लोस सीटें जीतनी होंगी

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को जोर देकर कहा कि अगर देश को अच्छा बनाना है तो विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन गुट को 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें (तमिलनाडु में 39 और पुड्डुचेरी में एकमात्र सीट) जीतनी चाहिए। स्टालिन ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेवेली में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) विधायक सभा राजेंद्रन के परिवार के एक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “केवल अगर इंडिया ब्लॉक जीतता है, तो भारत की रक्षा की जा सकती है।”

उन्होंने 2024 के चुनावों में तमिलनाडु और पुड्डुचेरी की सभी 40 सीटें जीतने के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा,“केवल अगर हम सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करते हैं तो हम अगली बार कार्यभार संभालने वाली केंद्र सरकार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।” स्टालिन ने कहा,“आइए हम सभी इस विवाह समारोह में यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लें कि इंडिया गुट सभी 40 सीटें जीतेगा।” उन्होंने अपने भाषण का समापन अपने नारे ‘सभी 40 सीटें हमारी हैं, देश हमारा है’ के साथ किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button