देशबड़ी खबर

गणपति विसर्जन के दौरान हो गई सांप्रदायिक झड़प, पथराव के बाद फैला तनाव, भारी पुलिसबल तैनात

देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को धूमधाम से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके साथ ही गणेश चतुर्थी का त्योहार संपन्न हो गया है। हालांकि, गणपति विसर्जन के दौरान कर्नाटक के मांड्या जिले में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई। कथित तौर पर दूसरे समुदाय के उपद्रवी लोगों ने पथराव किया जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इलाके में भारी संख्या में पुलिस तैनात है और लोगों से शांति रखने की अपील की है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सांप्रदायिक झड़प की ये घटना रविवार को मांड्या जिले के मद्दुर कस्बे में हुई है। कथित तौर पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और अशांति फैल गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब लोग राम रहीम नगर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में हिस्सा ले रहे थे। उसी दौरान सांप्रदायिक झड़प तब शुरू हुई। दोनों समुदायों के युवकों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस ने कराया गणेश विसर्जन

पुलिस ने मांड्या जिले में हुई इस घटना के बारे में जानकारी दी है। सांप्रदायिक झड़प की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बताया- “हमने मद्दुर में अतिरिक्त बल तैनात किए हैं और निषेधाज्ञा लागू कर दी है ताकि तनाव न बढ़े।” पुलिस ने ही कड़ी सुरक्षा के बीच गणेश विसर्जन कराया है।

इलाके में पुलिसबल की तैनाती 

पुलिस ने जानकारी दी है कि मद्दुर के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। इसके साथ ही अफवाह फैलाने वालों या सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने दोनों समुदायों से सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सहयोग करने की अपील की है। (इनपुट: भाषा)

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button