देशबड़ी खबर

दिल्ली ब्लास्ट केस: आतंकी उमर का VIDEO सामने आया, सुसाइड बॉम्बर के बारे में बताता दिखा

नई दिल्ली: 10 नवंबर की शाम को हुए दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट केस से जुड़े फिदायीन हमलावर उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उमर, सुसाइड बॉम्बर के बारे में बता रहा है।

कब का है ये वीडियो?

इंडिया टीवी के संवाददाता अभय पाराशर ने बताया कि उमर का ये वीडियो दिल्ली ब्लास्ट से पहले का बताया जा रहा है। उमर के साथी 8 नवंबर को पकड़े गए थे, इसलिए उसे ये अंदाजा हो गया था कि वह भी बहुत जल्दी पकड़ा जाएगा। ऐसे में ये सुसाइड बॉम्बर के बारे में वीडियो में बता रहा है। वीडियो इंग्लिश में बनाया गया है। ये सुसाइड बॉम्बर के बारे में ये सोचता था कि ये एक अच्छी चीज है।

अभय पाराशर ने बताया कि 10 नवंबर को ब्लास्ट से एक या दो दिन पहले का ये वीडियो हो सकता है। हालांकि अभी ये पता नहीं लगा है कि ये जिस रूम में नूंह में था, ये वहां का वीडियो है या फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी का वीडियो है। दिल्ली ब्लास्ट कैसे हुआ, इसकी अभी जांच हो रही है। लेकिन जब उमर के बाकी के साथियों को पकड़कर उनके गैजेट्स कब्जे में लिए गए तो उनमें से ये वीडियो सामने निकलकर आया।

अल-फला ग्रुप के ठिकानों पर सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई

एक खबर ये भी है कि आज सुबह अल-फला ग्रुप के 25 से ज़्यादा ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के करीब 5:15 बजे एक समन्वित कार्रवाई के तहत अधिकारियों ने अल-फला ग्रुप से जुड़े 25 से ज़्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई ग्रुप से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं, शेल कंपनियों के इस्तेमाल, फर्जी लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का हिस्सा है।

सूत्रों के मुताबिक, Al-Falah Trust और उससे जुड़े कई संस्थानों की भूमिका खंगाली जा रही है। ग्रुप में वित्त और प्रशासन संभालने वाले अहम लोगों तक भी जांच एजेंसियां पहुंच चुकी हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button