देशबड़ी खबर

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बिजनेस पार्टनर हामिद अली पर भी ऐक्शन, दिल्ली पुलिस ने आर्म्स ऐक्ट में किया गिरफ्तार

दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद, उनके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आप विधायक अमानतुल्ला खान के बिजनेस पार्टनर हामिद अली को साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को एसीबी ने अमानतुल्ला खान के साथ अली के ठिकानों पर छापा मारा था। हामिद अली के घर से एक पिस्तौल, कुछ गोलियां और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे।

एसीबी के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अमानतुल्ला खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पद पर रहते हुए बोर्ड की कई संपत्तियों को गैर कानूनी तरीके से किराये पर दिया था। साथ ही, दिल्ली सरकार की ओर से वक्फ बोर्ड को मिले फंड का भी दुरुपयोग किया। एसीबी का कहना है कि इन जानकारियों के बाद ही विधायक अमानतुल्ला खान के आवास सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई थी।

भाजपा ने निशाना साधा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहते अमानतुल्लाह ने अपने लोगों को नियम तोड़कर नौकरी दी। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके घर से नकदी और हथियार बरामद हुए हैं। इससे आम आदमी पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा दिल्ली के सामने आ रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button