देशबड़ी खबर

दिग्विजय सिंह का भाजपा और PM मोदी पर निशाना, कहा- MSP की गारंटी समेत किसानों से किए वादे नहीं किए पूरे

हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने समेत किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए।

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदर्शनकारी किसान नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को नामित करने के लिए भी नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना की और पूछा कि उनका किसानों और कृषि से क्या लेना-देना है? उन्होंने कहा कि दो साल पहले, जब देश के किसानों ने दिल्ली के बाहरी इलाके में विरोध प्रदर्शन किया था, तो प्रधानमंत्री ने एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी पर विचार करने और उनकी अन्य मांगों को पूरा करने का वादा किया था।

सिंह ने कहा, “दो साल बीत गए लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्हीं किसानों ने मोदी को उनका वादा याद दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने का फैसला किया। लेकिन उन्हें राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने से रोका जा रहा है।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button