उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

कानपुर का डर्टी टीचर! ट्यूशन पढ़ने वाली छात्राओं को दिखाता था अश्लील वीडियो

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक शिक्षक पर आरोप है कि ट्यूशन आने वाली छात्राओं को वह मोबाइल पर अश्लील क्लिप दिखाता था और उनसे वैसा ही करने को कहता था. हालांकि, शिक्षक की इस करतूत के बारे में जैसे ही छात्राओं के परिजनों को पता चला उन्होंने इसकी तत्काल शिकायत पुलिस को की. वहीं, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को अरेस्ट कर लिया गया है.

परिजनों का कहना है कि शिक्षक की करतूत से मासूम बच्चियां हफ्ते भर से भयभीत थीं, लेकिन डर की वजह से घरवालों को कुछ नहीं बता पा रही थीं. घरवालों के बार-बार पूछे जाने पर एक बच्ची ने शिक्षक की करतूत मां को बता दीं. इसके बाद मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों ने ट्यूशन टीचर के खिलाफ चमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

बच्चियों ने शिक्षक पर लगाए आरोप

बच्चियों के परिजनों ने बताया कि आरोपी टीचर मोहम्मद आमिर पिछले पांच वर्षों से उनके घर पर कोचिंग पढ़ाने आता था. एकांत में बच्चियों को पढ़ाने की बात कह उनका गलत फायदा उठाना चाहता था, जिसके चलते बीते कुछ हफ्तो से दोनों बच्चियां डरी सहमी रह रही थीं. काफी पूछने पर दोनों ने टीचर के हरकत के बारे में बताया.

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

बच्चियों का आरोप है कि शिक्षक आमिर उन्हें धमकी देता था कि अगर वीडियो की बात किसी को बताई तो वो उनके साथ बहुत बुरा करे. उधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आरोपी के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो क्लिप, फोटोज और साहित्य मौजूद मिले.

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर और गहनता से छानबीन शुरू कर दी है. वहीं पूरे मामले पर जानकारी देते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 354 D और पास्को एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कारवाई की जा रही है. साथ ही साथ उसके मोबाइल की भी जांच कराई जा रही है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button