देशबड़ी खबर

दिल्ली-NCR में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीन दिन में दूसरी बार कांपी धरती

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की शाम अचानक फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कुछ दिन पहले भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। हालिया आंकड़ों की मानें तो बीते तीन दिनों में दूसरी बार धरती हिली है। अचानक भूकंप के आने से लोग घरों से बाहर निकल गए।

दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 4 बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है।

इससे पहले शुक्रवार देर रात भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र नेपाल था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button