देशबड़ी खबर

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच छठवें दिन एनकाउंटर जारी, अनंतनाग में क्यों खत्म नहीं हो रही मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है। दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान को 5 दिन पूरे हो चुके हैं और आज छठवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि इस एनकाउटर में बुधवार को कर्नल और मेजर समेत जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे। वहीं एक अन्य घायल जवान की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। जानकारी के मुताबिक ड्रोन से पहाड़ियों व जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस एनकाउंटर को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो आतंकियों को मार गिराया गया है, वहीं दो आतंकवादी जीवित हैं लेकिन घायल अवस्था में जो गोलीबारी कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में छठे दिन एनकाउंटर जारी

बता दें कि इस एनकाउंटर के दौरान 4 जवान शहीद हो गए थे। इसमें से 3 जवान भारतीय सेना के थे और 1 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस से थे। आगे किसी तरह की क्षति न हो इसके लिए सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन को और भी ज्यादा तेजी से चलाया जा रहा है। वहीं जिस इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है, उस इलाके व उसके आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। ये स्कूल पिछले 5 दिनों से बंद हैं। साथ ही एनकाउंटर वाले स्थान पर रह रहे निवासियों को वहां से कुछ समये के लिए हटा दिया गया है। बता दें कि सेना ने आतंकवादियों को घेर रखा है, ताकि आतंकी भाग न सकें।

2 आतंकियों की हो गई मौत

इस एनकाउंटर के तहत 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। वहीं बीते दिनों आतंकियों पर सेना द्वारा ड्रोन व रॉकेट लॉन्चर से हमले किए गए। जानकारी के मुताबिक आतंकियों के गोला-बारूद लगभग खत्म हो चुके हैं, लेकिन ऊंचाई पर छिपे होने के कारण आतंकी बच रहे हैं। साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा इन आतंकियों के नेटवर्क व अन्य डिटेल्स को खंगाला जा रहा है। सुरक्षाबलों की एक दूसरी टीम अनंतनामग और कुलगाम में छिपे 28 आतंकियों को तलाशने में जुटी हुई है। इन 28 आतंकियों में 16 स्थानीय आतंकी हैं। इन आतंकियों में 11 हिजबुल मुजाहिद्दीन, 7 लश्कर ए तैयबा से जुड़े हुए हैं। वहीं 12 पाकिस्तानी आतंकी भी इसमें शामिल हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button